तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर / दुल्लहपुर
उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस / शिक्षक दिवस के अवसर पर आज स्वर्गीय कमला पांडेय इंटर कॉलेज दुल्लहपुर के वरिष्ठ अध्यापक अमित कुमार दुबे को उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष में प्रशस्ति पत्र एवम अंगवस्त्रम देकर जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में आयोजित शिक्षक दिवस के समारोह में सम्मानित किया गया जिला अधिकारी गाजीपुर श्री मंगला सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर ओपी राय के द्वारा अपने विद्यालय के अध्यापक को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे जाने पर विद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार पांडे ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना विद्यालय परिवार द्वारा हुई शिक्षक अमित कुमार दुबे ने विभाग का अपने इस पुरस्कार के लायक चयनित होने पर आभार प्रकट किया सहयोगी यों ने बताया कि अमित कुमार दुबे का व्यवहार वह पठन पाठक शैली तथा छात्रों के साथ व्यवहार कुशल है इनके उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार पाने से विद्यालय परिवार हर्षित है






