नाला में मछली मारते समय डूबने से एक युवक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भांवरकोल थाना क्षेत्र के कबीरपुर खुर्द गांव सोमवार की दोपहर भागड़ नाला में मछली मारते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार भांवरकोल क्षेत्र के कबीरपुर खुर्द गांव निवासी मोती चौधरी का पुत्र मुकेश चौधरी (22) अपने दो साथियों के साथ दोपहर में बाढ़ का पानी लगे भागड़ नाला में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दुघर्टना के बाद उसके साथ मौजूद साथी वहां से भाग निकले। भयवश उन्होंने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। आसपास खेत में काम करने वालों ने डूबते हुए देखा, उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने दुघर्टना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला और मच्छटी चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरु कराया। काफी प्रयास के बाद युवक का शव बरामद हुआ।

About the Author

Leave a Reply