तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
कासिमाबाद पुलिस ने बीते दिनों धारदार हथियार से लगा रेतकर की गई युवक हत्याकांड सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने हत्यारोपी को मीडिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बकाया पैसा के लेन-देन को लेकर भुवाल की वारदात हुई थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीचे 2 सितंबर की सुबह कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गेहुड़ी गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। गला पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक की मोबाइल से उसकी पहचान मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी भुवाल के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरु कर दिया था। इसी क्रम में आज सुबह करीब सात बजे पुलिस ने हत्यारोपी मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी अरविंद भारद्वाज को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक लोहे की दाब धारदार, एक बाइक, हेलमेट बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने अरविंद ने बताया कि मृतक भुवाल राजभर 23000 उधार लिया गया था। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करता था। इसी को लेकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव, अति. प्रभारी निरीक्षक महेशपाल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूलचंद पांडेय, कांस्टेबल सुरेश यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव और कांस्टेबल श्यामसुंदर शामिल थे।






