पार्टी कार्यालय लोहिया भवन मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी माल्यार्पण कर स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाल में अपने पुत्र मन्नू अंसारी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। हैदरा से पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी का काफिला जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ। मटेंहू, मरदह, बरहीं, भड़सर, बिरनो, जंगीपुर होते हुए काफिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पहुंचा। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सिबगतुल्लाह अंसारी जी के पार्टी में शामिल होने से दल काफी मजबूत हुआ है। उनके आने से समाजवादी पार्टी जनपद की सातों विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने के अलावा पूर्वांचल की अधिकतम सीटों पर पार्टी अपना झंडा फहराएगी और अखिलेश को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी। अपने स्वागत से अभिभूत सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाही सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। आज अखिलेश जी के अलावा भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल संघर्ष नहीं कर रहा है। हमारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मकसद भाजपा की जुल्मी, तानाशाही और साम्प्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना और अखिलेश जी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों को रोजी-रोटी देना और उजड़े हुए लोगों को बसाना है, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है,

About the Author

Leave a Reply