तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात करीब 10 बजे के आसपास आजमगढ़ की तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रहा डीसीएम अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गया वहां मौजूद प्रत्यदर्शियों ने बताया कि डीसीएम की गति काफी तेज होने के कारण दूर से ही अनियंत्रित अवस्था में पेट्रोल पंप के सामने आया और ड्राइवर के ब्रेक लगाते हैं धड़ाम से रोड पर ही पलट गया गली मत रही कि आसपास कोई दूसरा वाहन या व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था वही सामने ढाबे पर दर्जनों लोग हमेशा रहते हैं डीसीएम जैसे ही पलटा लोग सुन रह गए ड्राइवर पलटने के बाद उसी में दब गया जबकि दूसरी तरफ बैठे अलादीन शीशे के रास्ते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई जबकि प्रत्यदर्शियों ने जैक लगाकर ड्राइवर को किसी तरह से निकाला जिसका एक हाथ पूरी तरह से फैक्चर हो चुका था और जगह-जगह गंभीर चोटें आई थे वही खलासी के भी सर पर किसी नुकीली चीज से घायल हो जाने के कारण सर से ब्लड आने लगा स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार करा कर उनके परिजनों सहित गाड़ी मालिक को सूचना दी जिन्होंने आकर उन्हें बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेजा आज सारा सामान दूसरे डीसीएम में शिफ्ट करने के लिए लेबर जुटे रहे ।





