वर्तमान प्रधान के दरवाजे चौपाल, सरकार के मनसा अनुरूप चल रही सरकारी योजनाओं

929814-untitled.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

जखनिया तहसील क्षेत्र के हरदासपुर खुर्द में आज लोकगीत गायक कलाकार ने सरकार के मनसा अनुरूप चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी पूरे साज बाज के साथ गांव में चौपाल लगा कर दी और बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर ग्राम सभा में प्रचार प्रसार कर रहे हैं जिससे हर ग्रामीण जनता को सरकार के किए कार्य और चल रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके जिस कड़ी में आज हरदासपुर खुद ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान पतासी देवी के दरवाजे के सामने चौपाल लगाकर लोकगीत कलाकारों ने ग्राम प्रधान सचिव व गांव की जनता के बीच जानकारी दी वहीं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी प्रचार प्रसार की जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा हम लोगों को नहीं दी जाती है जिससे केवल जहां प्रचार प्रसार होता है वही के लोग उपस्थित हो पाते हैं जबकि लगभग 2000 की आबादी है और 6 से 7 गांव हरदासपुर खुर्द ग्राम सभा में आते हैं लेकिन अन्य किसी को जानकारी नहीं है इस कार्यक्रम में दामोदरपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह यादव ,हरदासपुर खुर्द के गंगा राजभर श्यामवीर राजभर जय किशन राम सुजीत कुमार अभिषेक कुमार सरोजनी देवी ललिया देवी फूला देवी सहित अन्य गांव के लोग उपस्थित रहे ।

About the Author

Leave a Reply