सिद्धार्थ नगर में अपना दल एस ने चलाया सदस्यता अभियान सैकड़ो महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या

सिद्धार्थ नगर – उत्तर प्रदेश

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।उसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के ग्रामसभा बासी रामपुरवा दुबे में ताबड़तोड़ सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपना दल यस की सदस्यता ली यह सदस्यता अभियान जिला अध्यक्ष अंजली चौधरी जी के मौजूदगी में चलाया गया जिसमे वाराणसी से अपना दल की कार्यकर्ता अंकिता चौबे भी उपस्थित रही ।पार्टी का सदस्यता अभियान जोर शोरसे चल रहा है ।वही पार्टी को संघठनात्मक रूप से बढ़ाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जमकर मेहनत कर रहे है जिससे पार्टी के साथ साथ कार्यकर्ताओ का भी नाम होता रहे।

वही सदस्यता अभियान के दूसरे दिन आज विधान सभा बासी ग्राम बिसून  पुर महत्ता ब्लॉक खेसराहा में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 60 साधारण सदस्य एवम 2 सक्रीय सदस्य बनें ये जानकारी अपना दल एस की जिला अध्यक्ष महिला अंजली चौधरी ने दिया और कहा कि वाराणसी से अपना दल की कार्यकर्ता बहन अंकिता चौबे भी मौजूद रहीं।जिन्होंने पूरी लगन व मेहनत के साथ पार्टी के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश पर सदस्यता कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में चला रहे है।

About the Author

Leave a Reply