तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी| विवाद को देखते हुए होलिका दहन स्थल के पास हो रहे भवन निर्माण कार्य को प्रशासन ने रोक लगा दिया है आज दोपहर में कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव तथा तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला कोतवाल पंकज कुमार सिंह रविंद्र जायसवाल अशोक कुमार अग्रहरी जितेंद्र श्रीवास्तव दिनेश कुमार राकेश श्रीवास्तव मनोज सिंह मोनू सिंह संदीप कुमार गोरख अग्रहरी सुरेंद्र अग्रहरि आदि दर्जनों लोगों के बीच बैठक हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू समुदाय और भूमि स्वामी से कहा है कि होलिका दहन स्थल पर समस्या समाधान के बाद ही कोई निर्माण कार्य नया किया जाएगा पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव ने दोनों पक्षों से कहा कि दोनों पक्ष आपस में बैठकर तय कर लें और समस्या का समाधान करें इसके लिए दो-तीन दिन का समय समस्या हल के लिए निर्धारित किया गया तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि होलिका दहन अस्थल मौके का मक्का तथा भूलेख का परीक्षण किया जाएगा इसी बीच दोनों पक्ष आपस में बात कर समस्या समाधान किए जाने का प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से आग्रह किया है| बता दें कि वर्षों से उस स्थल पर होलिका दहन किया जाता था उस स्थल के आसपास लोगों की भूमि आराजी है वहां पर भू स्वामियों एक द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा वहां पर निर्माण कार्य होने से हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश है लोगों का कहना है कि वर्षों से उस स्थल पर होलिका दहन हो रहा है उस जगह को होलिका दहन के लिए छोड़ा जाए और होलिका दहन स्थल पर आने जाने के लिए रास्ता दिया जाए होलिका दहन स्थल पर कई दिनों से चल रहे निर्माण कार्य को आज प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया भू स्वामियों को कहा गया है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक उस स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण ना कराया जाए उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि होलिका दहन स्थल जैसे समस्या का समाधान आपस में मिल बैठकर वार्ता के जरिए समस्या का समाधान करें इस मौके पर श्याम सुंदर सूरज देव मनीष जायसवाल जवाहर लाल अग्रहरी के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।





