तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र – उत्तर प्रदेश
जनपद सोनभद्र एक्शनएड व आदित्य बिरला कैपिटल के सहयोग से नई पहल परियोजना द्वारा घोरावल ब्लॉक में जिला स्तरीय नेटवर्किंग मीटिंग का किया गया आयोजन जिसमे नई पहल के दस प्रेरको के साथ किया गया
नई पहल की जिला समन्वयक निशा कुरैशी , व सहायक जिला समन्वयक मोहसिन द्वारा कोविड19 से बचाव हेतु प्रेरको को मास्क वितरण किया सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया टीका करण कराने व समुदाय को जागरूक करने के लिए बताया गया ताकि समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन करा सके।
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए शारदा अभियान के अंतर्गत 5+ – 14+ आयु वर्ग के सभी आउट ऑफ़ स्कूल बच्चो के हाउस होल्ड सर्वे को लेकर चर्चा किया गया प्रेरको को बताया गया कि एक भी बच्चा ऐसा ना हो जो स्कूल से बाहर हो सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन हो और इस हाउस होल्ड सर्वे में प्रेरको को उनकी जिम्मेदारी व भूमिका के बारे में बताया गया।
विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को सुनिश्चित कराने को लेकर चर्चा किया गया विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधान के सहयोग से चयनित विद्यलाओ में आधारभूत संरचना सुदृण कराने को लेकर चर्चा किया गया।
मौसमी पलायन करने वाले परिवार के साथ पलायन करने वाले बच्चों को कैसे विद्यालय से जोड़ा जा सकता है इस पर चर्चाए किया गया मीटिंग में शामिल हुवे सदस्य चंदा देवी, माया देवी ममता देवी, शकुंतला देवी, ज्योति प्रकाश, पार्वती देवी आदि शामिल हये ।





