नई पहल परियोजना द्वारा आदिवासियों को फूड पैकेट देने के साथ कोविड19 का टीका लगवाने के लिए किया जागरूक –

929968-dungarpur-teacher.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

चतरा – सोनभद्र

एक्शनएड व सीमेंस द्वारा आदिवासियों व बनवासियो को ड्राई फ़ूड वितरण किया

जनपद सोनभद्र के चतरा ब्लॉक ग्राम पंचायत करमाओ में एक्शन एड व सीमेंस द्वारा 200 गरीब, व वंचित,बनवासी, आदिवासियों व उनके बच्चों को फूड पैकेट वितरण किया गया ग्राम प्रधान रामजग मौर्य जी की उपस्थिति में ग्रामीणों को ड्राई फूड वितरण किया।
नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी व सहायक जिला समन्वयक मोहसिन जी द्वारा आदिवासियों को कोविड19 के बारे में बताते हुए उन्हें टीका लगवाने के लिए जागरूक किया उनके बीच फैली अफवाहों हो गलत बताते हुए उन्हें वैक्सिनेशन कराने के लिए तैयार किया व सावधानियां बरतने की सलाह दी गई साथ ही साथ शिक्षा के मुद्दे पर जागरूक किया, शिक्षा का अधिकार व अधिनियम 2009 के अंतर्गत निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के बारे मे बताया गया ।
ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन,व मूल्यांकन को लेकर समुदाय के लोगो को बताते हुए श्रम विभाग की योजनाओ के व श्रम कानूनों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही साथ बाल विद्या योजना के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई ।

About the Author

Leave a Reply