चोरी की बैटरी के साथ दो अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

शक्तिनगर – सोनभद्र

शक्तिनगर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र द्वारा लगातार चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी, इसी क्रम में दो शातिर चोर अनपरा से अपने ऑटो में 4 चोरी की बैटरी चोरी करके आ रहे थे बजरिया मुखबिर के सटीक सूचना प्रभारी निरीक्षक द्वारा दबिश देकर ऑटो में चोरी की बैटरी सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया,जानकारी के अनुसार पता चला है कि अभिनव कुमार यादव पुत्र विष्णु देव यादव निवासी ग्राम टेहरो बासूडी थाना सतगवा कोडरमा झारखंड हाल पता शक्तिनगर निमियाडांड़ बस्ती बताया जा रहा है,वही दूसरा, पप्पू भारती पुत्र हीरालाल भारती निवासी खजुरा थाना अनपरा जिला सोनभद्र हाल पता हरीसेठ के मकान में शक्तिनगर निमियाडांड़ में रह रहा था, दोनों अभियुक्त का उम्र लगभग 24 वर्ष बताया जा रहा है, दोनों अभियुक्त के पास से एक आटो वाहन संख्या MP66R1473 207 एम वी एक्ट के तहत सीज किया गया, अभियुक्त को 221/2021 धारा 41/411,414 पंजीकृत करके न्यायालय भेजा गया, इस गिरफ्तारी टीम में मौजूद रहे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव हेड कांस्टेबल हरकेश बहादुर सिंह कांस्टेबल सुमित पटेल मौजूद रहे।।

About the Author

Leave a Reply