दुर्गा पूजा समिति बिजपुर की कमेटी का हुआ विस्तार

930079-taapsee.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप उपाध्याय

बिजपुर – सोनभद्र

बीजपुर बाजार में श्री दुर्गा पूजन उत्सव को मनाने की नगर वासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । इसके लिए पूर्व में सभी व्यवसायियों के द्वारा अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव खुली बैठक के माध्यम से किया गया था जिसमें उपेंद्र प्रताप सिंह जी को इस बार श्री श्री दुर्गा पूजा का अध्यक्ष विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष एवं रविंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया था । इसके बाद कमेटी का विस्तार करने के लिए व कार्यक्रम में और दायित्वों को देने के लिए एक आवश्यक बैठक बाजार में बुलाई गई जिसमें व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने विचार रखें तथा इस बार कोविड का पालन करते हुए किस तरीके से दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाया जा सकता है इस बात पर भी विचार विमर्श हुआ तथा कमेटी का विस्तार किया गया उक्त अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग महामंत्री रविंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष विकास मंगला यशवंत सिंह ललन सिंह संदीप गुप्ता अनिल सिंह मेहता रितिक सोमू सौरव सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply