तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
दुद्धी जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़कों पर फर्राटे भर रहे बालू के ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया जांच अभियान में उप जिला अधिकारी रमेश कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव एआरटीओ खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान के तहत 23 ओवरलोड वाहनों को सीज कर दिया संयुक्त टीम के अधिकारियों के द्वारा जगह-जगह जांच और कार्यवाही किए जाने से अवैध तरीके से ओवरलोड चल रहे वाहनों के स्वामियों और ड्राइवरों में हड़कंप मच गया वाहन स्वामी और ट्रक चालक चेकिंग अभियान के भय के चलते रास्ते किनारे बालू लदे ट्रक को छोड़कर इधर-उधर ट्रक चालक सारा जा रहा है सड़क किनारे खड़े ट्रक को एआरटीओ के अधिकारियों के द्वारा चालान कर दिया जा रहा है इस बाबत उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चले अभियान के तहत 23 ट्रकों को ओवरलोड मैं सीज कर दिया गया है और 20 ट्रकों का चालान किया गया इस कार्रवाई से ओवरलोड ट्रकों के वाहन स्वामी और चालकों में हड़कंप मच गया बता दें कि इन दिनों सभी सड़कों पर ओवरलोड बालू के वाहनों की भरमार हो गई है जिसके चलते सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं।





