योग का चमत्कार –
मात्र 2 माह के अंदर 10 किलो वजन कम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग कक्षा में मात्र 2 महीने से जुड़े न्यायिक कर्मचारी माता चरण दुबे जो वर्तमान समय में मुंसरीम/ रीडर के पद पर कार्यरत हैं आज उनका वजन लिया गया जब योग कक्षा में ज्वाइन किए थे तो उनका वजन 89 किलो था आज उनका वजन 79 किलो से भी कम रहा, उनसे जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका स्पष्ट कहना रहा कि मैं नियमित 2 माह से योग कर रहा हूं योग के साथ साथ में अपने खान-पान, रहन-सहन के साथ -साथ सोने का समय भी चेंज कर दिया है मैं अब रात्रि 10:00 बजे तक सो जाता हूं और सुबह 4:00 बजे जग जाता हूं, मेरे अंदर अब काफी बदलाव आ चुका है ,मैं सभी को संदेश देना चाहता हूं कि आप सभी खानपान वह सोने का समय तय करें तथा नियमित योगाभ्यास अवश्य करें, उनके इस बदलाव को देखकर उपस्थिति योग साधकों द्वारा श्री माता चरण दुबे जी को माला पहनाकर स्वागत किया गया, तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई |

Leave a Comment