तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि से संबद्ध कालेजों के छात्र-छात्राओं के लिए राहतभरी खबर है, अब उनके पास पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी होगी। अभी तक छात्र-छात्राएं जब स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर लेते थे तो उनके सामने नौकरी का संकट रहता था। अब यह समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विवि इस सत्र से स्नातक व परास्नातक स्तर के छात्रों के लिए 25 नए वोकेशनल पाठ्यक्रम शुरू करेगा। छात्र-छात्राएं जैसे ही कालेजों में दाखिला लेंगे तो नई शिक्षा नीति के तहत लागू नियमों के अनुसार उन्हें एक वोकेशनल विषय चुनना होगा। विवि की ओर से इन पाठ्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई। एक हफ्ते के अंदर कालेजों द्वारा इन पाठ्यक्रमों का स्टडी मैटीरियल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। कुछ दिनों पहले हुई बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक में 25 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए अंतिम मुहर लग गई।
प्रो. विनय पाठक (कुलपति सी.एस.जे.एम.यू)ने बताया कि छात्र
एडवरटाइजिंग, आफिस आटोमेशन यूजिंग एमएस आफिस, पाजिटिव साइकोलाजी एंड काउंसिलिंग,मीडिया रिपोर्टिंग एंड एडिटिंग, बेसिक्स आफ थ्री डी एनिमेशन,फंक्शनल इंग्लिश,इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, लेबोरेट्री टेक्नीक्स इन केमिस्ट्री,लेबोरेट्री टेक्नीक्स इन फिजिक्स,स्कूल साइकोलाजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन,योग एंड नेचुरोपैथी,कंप्यूटर एप्लीकेशंस,फुटवियर डिजाइनिंग एंड टेक्नोलाजी, फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोट्र्स, सृजनात्मक लेखन हिंदी,जर्मन लैंग्वेज ,न्यूज रिपोर्टिंग एंड एडिटिंग,ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग,जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, आफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन, न्यूट्रीशियन एंड फिजियोथेरेपी आदि विषयों का अध्ययन कर सकेंगे।
विवि द्वारा छात्रों को पढ़ाई के साथ रोजगार दिलाना ही उद्देश्य है। इस काम को प्रथम वरीयता पर करने के लिए निर्देश दे दिए हैं।






