तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
स्थानीय क़स्बे के स्टाम्प विक्रेता उमेश सोनी पुत्र स्व रामगहन सोनी निवासी दुद्धी जनपद सोनभद्र का स्टाम्प वेंडर तहसील दुद्धी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर स्टाम्प बेचने के कारण निर्गत स्टाम्प वेंडर लाइसेंस एडीएम सोनभद्र ने निरस्त कर दिया है |एडीएम के इस कार्रवाई से स्टाम्प कारोबारियों में हड़कंप व्यापत है | यह कार्रवाई सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 4 सितंबर जो पीयूष कुमार पुत्र कृष्णा प्रसाद निवासी दुद्धी के प्रार्थना पत्र के क्रम में उपजिलाधिकारी दुद्धी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच आख्या भेजे जाने के क्रम में कई गयी है ,उपजिलाधिकारी द्वारा जांच उपरांत उच्च अधिकारियों को भेजे गए आख्या में अवगत कराया गया कि उमेश सोनी स्टाम्प वेंडर द्वारा अधिक मूल्य स्टाम्प बिक्री किये जाने की बात सही पाई गई इनके द्वारा अधिक मूल्य पर स्टाम्प बेचता पाया गया था|






