तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
आज विश्वकर्मा पूजा के दिन पूरे क़स्बे सहित क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही , नगर के लोहा मंडी ,विभिन्न मोटर बाइक शोरूम्स , अमवार में कार्यरत एचईएस कंपनी,एलएनटी कंपनी सहित मोटर व बाइक मैकेनिको ने अपने यहां आदिशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा विधि विधान से की और पूजा उपरान्त प्रसाद बांटकर , विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न किया| मान्यता है कि इस दिन लोहे की मशीनरी व औजार व लोहे के व्यवसायी के पूजा करने से भगवान आदिशिल्पी की कृपा उनके ऊपर सदैव कृपा बनी रहती है|






