सीएम योगी के आगमन की तैयारियों में जुटे अफसर और जनप्रतिनिधि

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिला प्रशासन जहां तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं पार्टी नेता भीड़ को लेकर कसरत में जुटे हुए हैं। सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा जिला संगठन के अलावा जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुट गए हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सदर विधायक संगीत बलवंत, जमानियां विधायक सुनीता सिंह एवं जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

Leave a Comment