नशे में धुत बाइक चालक व सवार दोनों घायल –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
प्रखंड क्षेत्र के दाशीपुर ग्राम के समीप केतार- खरौंधी मुख्य मार्ग पर नशे में धुत बाइक चालक के बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बाइक चालक व बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये. उक्त सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका -पनियाही ग्राम निवासी कृष्णा कुमार एनशे में धुत घायल बाइक चालकवं संत कुमार के रूप में की गई. उक्त दोनों घायलों को ग्रामीण प्रमोद कुमार एवं अन्य स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों युवक बाइक से रिश्तेदारी में कूपा ग्राम गये हुये थें. जहां से वापस लौटते वक्त बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसके कारण दोनों लोग घायल हो गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही एएसआई धनेश्वर मोची दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गये. इलाज कर रहे चिकित्सक निशंक निश्रम ने फिलहाल दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है.

Leave a Comment