ब्लाक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किसानों का जत्था किया रवाना –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत नदिहार गांव में ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर दर्जनों किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर नगर निगम चित्तूपुर सिगरा वाराणसी के लिए रवाना किया गया। ज्ञातव्य हो कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा मिर्जापुर द्वारा क्षेत्र के नदिहार, चौखड़ा, धनसिरिया सहित अन्य गांव के किसानों को वाराणसी के छित्तुपुर सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि संबंधित जानकारी हेतु रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। एक दिवसीय प्रशिक्षण टूर को लेकर किसानों में काफी उत्साह दिखा। ब्लाक प्रमुख के साथ ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह, डॉ अरविंद कुमार सिंह आदि लोग रहे।

Leave a Comment