चौकीदार ( ग्रामीण पुलिस) पद से रिटायर व बीमारी से ग्रसित पेंशन चालू कराने को लगा रहे चक्कर –

IMG-20210926-WA0019.jpg

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
बंशीधर नगर उंटारी (झारखंड)
श्री बंशीधर नगर उंटारी प्रखंड नरही पंचायत के मर्चवार ग्राम निवासी नान्हु पासवान चौकीदार ( ग्रामीण पुलिस) पद से 2018 मे रिटायर हो चुके हैं और वह बीमारी से ग्रसित हैं ।
इनका आज तक पेंशन चालू नहीं हो पाया जिससे वह अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं उनके द्वारा बताया गया कि अंचल कार्यालय से लेकर अपने विभाग तक दौड़ लगाते लगाते थक गया हूं।
परंतु आज तक मेरा काम नहीं हो पाया है इसको लेकर उपायुक्त महोदय गढ़वा को आवेदन देकर पेनशन चालू कराने के लिए निवेदन किये है चौकीदार नान्हु पासवान द्वारा बताया गया कि श्री बंशीधर नगर उंटारी अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक प्रगाश पासवान द्वारा ₹40000 की मांग की जाती है जिसे मैं देने में असमर्थ हूं
कार्य करने के दौरान जो रासी कटौती होती हैउसका भी कुछ भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जिससे मैं परेशान हूं ।

About the Author

Leave a Reply