तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में चहल्लूम शोहदाए कर्बला चहल्लुम पर्व
को लेकर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में की गई ।बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी अपनी राय मशविरा रखी।उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने चहल्लुम
के त्यौहार को लेकर कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाएंगे।
उन्होंने ने कहा कि दो गंज की दूरी और मास्क है जरुरी का पालन करना पडेगा और अपना बचाव खुद करे और दूसरो को बचाए उपजिलाधकारी ने बताया कि दुद्धी नगर वासियों का जिले के अधिकारीयों में चर्चा हाती है की हिंदू मुस्लिम भाईयों का आपस मे भाईचारा देखने को मिलता हैजो अपने आप में मिशाल है चहल्लूम आपस में भाईचारा के साथ मनाए इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि दोनो समुदाय से कहा की चहल्लुम पाक त्योहार है इसे भाई चारे के साथ मनाए कोवीड गाइड लाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी रजा जामा मस्जिद कमेटी के सचिव फतेह मु गोस मुहम्मद अलीमुद्दीन फिरोज अरशद उर्फ बबलू सलीम सरफराज कमल कुमार कमलेश अरुणोदय जौहरी व अन्य संभ्रांतगण उपस्थित रहे।






