कोरची व नाचनताड़ में बगैर परमिट रेत का परिवहन कर रहें दो टीपरो को अमवार चौकी इंचार्ज ने दबोचा, मचा हड़कंप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

दुद्धि – सोनभद्र

अवैध रेत का खनन व परिवहन कर रहें खननकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, अमवार चौकी इंचार्ज को आज भोर में तकरीबन तीन बजे सफलता हाथ लगी और उन्होंने बेख़ौफ़ रेत का परिवहन कर रहें दो टीपरो को कोरची व नाचनताड़ से घेराबंदी कर दबोच लिया| उन्होंने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए चौकी ले आये| जिससे खनन माफ़ियाओ में हड़कंप मच गया|अमवार चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह ने बताया कि एक टिपर पर कोई वैध कागजात मौजूद नहीं है वहीं दूसरे टिपर पर मौजूद परिमट की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि दोनों वाहन अमान्य रूट से छत्तीसगढ़ से बालू ला रहे थे ,उन्होंने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ,वहीं कार्रवाई के बावत उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है|

Leave a Comment