छात्रा से बलात्कार का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

कैफे में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपित नरेंद्र को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया, लेकिन दूसरे नंबर से जब पत्नी से बात की तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। इसी आधार पर रात में स्वाट टीम ने उसे पकड़ लिया। अब इस मामले में चारों आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, रात में डीजीपी कंट्रोल से इस घटना को लेकर जानकारी ली गई और एसपी को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

क्या है पूरा घटनाक्रम?

कन्नौज सदर कोतवाली के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया था कि 13 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ तिर्वा क्रासिंग स्थित नीलमणि कैफे में कागजों की फोटो करवाने गई थी। वहां दोपहर एक बजे के करीब कैफे संचालक नीलेश,कमल, रामदास,नरेंद्र व उसके जीजा ने उसे व उसकी सहेली को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।नरेंद्र के जीजा ने इसका वीडियो भी बना लिया था व पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। नरेंद्र के जीजा ने उसे ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये भी ले लिए। उस समय डर के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। कार्यवाहक प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत के अनुशार सभी आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।नरेंद्र फ़रार चल रहा था। आरोपितों से पूछताछ के साथ ही कैफे व आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। अभी दूसरी छात्रा नहीं मिली है।

कैफे के अंदर अक्सर आतीं थीं लड़कियां : तिर्वा क्रासिंग स्थिति नीलमणि कैफे के अंदर अक्सर लड़कियां आतीं थीं। इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों ने दी है। पुलिस का भी कहना है कि यहां देह व्यापार के संकेत मिले हैं, जिसको लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment