तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
गुलमोहर अपार्टमेंट में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपित कारोबारी प्रतीक वैश्य अपने पिता के फ्लैट से पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस ने फर्द में उसकी गिरफ्तारी बिठूर तिराहे से दिखाई है। जानकारी होने पर पीडि़त परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि आरोपित के पिता को बचाने के लिए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बिठूर तिराहे से दिखाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपित को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।
वहीं,थाना प्रभारी व विवेचक ने बताया कि जब कारोबारी को पकड़ा गया था,तब तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी और मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इसीलिए पूछताछ के लिए आरोपित को पकड़ा गया था। मुकदमा दर्ज होने और पुख्ता सुबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी करके आरोपित को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के अनुशार
इस तरह के मामले में कहीं से भी गिरफ्तारी दिखाई जाए, इससे केस पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता है। पुलिस केवल अपना
गुडवर्क दिखाने के लिए ऐसा करती है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इन बातों का कोई असर नहीं पड़ता है।






