तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
चहल्लुम के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरों व अपने चौकों पर शाम को नियाज फातिया कर मनाया | इसके उपरांत दुद्धी कर्बला स्थित बढ़नीनाला पर इक्के दुक्के मुस्लिम समुदाय लोग कर्बला पर फातिया कराया और अपने पुरखों के लिए दुआ मांगी| इसी बीच सुरक्षा व्यस्था का जायजा लेने उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ,सीओ राम आशीष यादव ,एसएसआई बालेंद्र यादव मय फोर्स कर्बला स्थल पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए| अधिकारी द्वय ने अखाड़ा कमेटी के सदर राफ़े खाँ से मुलाकात किया और त्यौहार के बावत जानकारी हासिल किया ,राफ़े खां ने बताया कि त्यौहार पूरे तरह से प्रशासन के दिये निर्देशों के अनुसार मनाया जा रहा है कहीं से कोई दिक्कत नहीं है|






