तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – श्रवण यादव
शक्तिनगर – सोनभद्र
जीवित्पुत्रिका का त्योहार 29 सितंबर को मनाया जाएगा,अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, इसे जुउतिया व्रत भी कहा जाता है,संतान लंबी उम्र व उनकी सलामती के लिए माताएं यह व्रत नीर्जाला रखती हैं,इस दिन माताएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर जीवित्पुत्रिका का कठिन व्रत करती है,यह व्रत 28 सितंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा तथा 30 सितंबर को पारण के साथ समापन किया जाएगा,आचार्यों के मुताबिक अष्टमी तिथि का योग 28 सितंबर को 3 बजकर 05 मिनट से 29 सितंबर की शाम 4.54 बजे तक रह रही है,ऐसे में 29 सितंबर को अष्टमी तिथि में सूर्योदय होने के कारण यह व्रत 29 सितंबर को मनाएगे,जबकि व्रत का पारण 30 सितंबर की सुबह 6.05 बजे के बाद किया जाएगा,






