टेढ़ा गांव में धान में पानी पटाने के लिए मोटर का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से बुझा घर का इकलौता चिराग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गाँव मे आज बुधवार की सुबह 6 बजे कहर बन बरस पड़ा ,आज सुबह धान की खेत मे पानी पटाने के लिए मोटर का तार जोड़ते समय विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी ,मृतक घर का इकलौता चिराग था |मृतक 40 वर्षिय मनोज यादव पुत्र मोतीचंद पेशे से कोतवाली में होमगार्ड् पद पर तैनात थे ,घटना से परिजनों समेत समूचे गाँव मे हड़कम्प मच गया|

Leave a Comment