नगर पंचायत दुद्धी का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि / सोनभद्र

दुद्धी नगर पंचायत की दुर्व्यवस्थाओं का हाल जानने उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीआरसी कार्यालय स्थित जिर्ण शीर्ण भवन का कायाकल्प किए जाने, बीएलओ द्वारा मतदान पुनरीक्षण प्रगति की समीक्षा, तत्पश्चात डीआर पैलेस रेस्टोरेंट वार्ड संख्या 5 स्थित नहरों में मल मूत्र गंदगी का प्रवाह और नहर में नाली का पाइप लगाए जाने पर जुर्माना 5000 काटे जाने का अल्टीमेट देकर छोड़ा भवन स्वामी को भी सख्त निर्देश दिया , साथ ही तारा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के पास नहर में गंदगी फेंके जाने पर भवन स्वामी को शालीनता पूर्वक समझाया जिस पर भवन स्वामी ने दोबारा गलती नहीं करने की बात कही, नगर पंचायत वार्ड 10 रामनगर स्थित सौर ऊर्जा लाइट के रखरखाव कि दुर्व्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर और अधिशासी अधिकारी भारत सिंह को संबंधित कार्यदाई संस्था को शीघ्र ठीक कराए जाने का निर्देश दिया, रेलवे स्टेशन रोड वार्ड 7 स्थित नालियों की जाम स्थिति को देख कड़ी नाराजगी जाहिर की,साथ थे कई घटनाओं का कारण बन चुके डूमरडीहा दुद्धी मार्गो ठीक कराए जाने का करदाई संस्था के अधिकारियों से दूरभाष द्वारा वार्ताकर जल्द ठीक कराने के लिए निर्देशित दिया , एंटी डेंगू रोधी दवा का छिड़काव साफ-सफाई दुर्व्यवस्थाओं की पोल आज उप जिलाधिकारी महोदय के स्थलीय निरीक्षण में खुल गई l

Leave a Comment

[democracy id="1"]