तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर में एक घंटे 10 मिनट रहेंगे। यहां वह 5.55 अरब रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जनसभा में विभिन्न योजनाओं के 16,400 लाभार्थियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री के मंच पर 35 लाभार्थी रहेंगे, जिन्हें वह योजनाओं से जुड़ी चेक या प्रमाण पत्र देंगे। इसके साथ ही कानपुर ङ्क्षरग रोड, मेगा लेदर क्लस्टर जैसे बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों को लाने और ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं। 15 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। क्राइस्ट चर्च कालेज ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग होगी। मंडलायुक्त डा. राजशेखर और डीएम विशाख जी अय्यर ने बुधवार को वाहनों की पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर और उन्नाव में रहेंगे। वह 12.55 बजे कानपुर पहुंचेंगे और शहर में एक घंटे 10 मिनट रहेंगे। इसके बाद 2:20 बजे उन्नाव के सगौली में पहुंचेंगे, यहां एक घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान 55 करोड़ 42 लाख 84 हजार रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण व 26 करोड़ 46 लाख 24 हजार रुपये की नौ विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। डीएवी कालेज के फूलबाग स्थित खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों को चाबी, किसान सम्मान निधि के पांच किसानों, शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के पांच-पांच लाभार्थियों को चेक सौंपेंगे। बच्चों का अन्नप्राशन भी कराएंगे। मंच और पंडाल तैयार है और मंडलायुक्त और डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया।






