तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
आज स्थानीय म्योरपुर ब्लाक के लिलासी गांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता द्वारा चलाया गया सदयस्ता अभियान जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया की विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित के भाव को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने वाला राष्ट्रव्यापी संगठन है जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री मिथलेश कुमार ने सम्बोधित करते हुए बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो की स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पे कार्य करती है जो की विभाग सह संयोजक विनीत गुप्ता ने बताया की छात्र छात्राओं को कहा की आप सभी सदस्यता कराए और यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जहा पर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए लोगो को छात्र जीवन से ही प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर तहसील संयोजक,अमित सिंह चंदेल, कालेज इकाई अध्यक्ष,अकाश मौर्य,जिला छात्र प्रमुख प्रिया कौर ,नगर सह मंत्री, रंजीत कुमार,अभिषेक गुप्ता,सचिन गुप्ता,अंकित अग्रहरी, हिमांशु तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्य को संपन किया। इस मौके पर राजा चंडोल इंटर कॉलेज लिलासी के छात्र छात्राओं जैसे प्रियंका, नीलू , दिव्या, काजल,सुषमा,सोनम,नेहा देवंती,लालजीत,सुनील,परदिप सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।






