राष्ट्रीय पोषण सप्ताह-महिला आयोग की सदस्या ने महिलाओं को किया जागरूक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – मिथलेश कुमार

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर।स्थानीय विकास खंड परिसर में बाल विकास परियोजना व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया है।इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा पांच चयनित महिलाओं की गोद भराई वह बच्चों के अन्नप्राशन का कार्यक्रम हुआ।इस मौके पर विभिन्न विभागों से जुड़े लोग मौजूद रहे।म्योरपुर ब्लाक परिसर में आयोजित पोषण पंचायत को संबोधित करते हुए महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त होगी तभी देश मजबूत होगा।कहा केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं शुरु की है।उन्होने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए महिलाओं से अपील की।कहा कि सरकार कुपोषण दूर करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।कुपोषण से मुक्ति पाने के लिए बच्चों को खान-पान में पौष्टिक आहार पर ध्यान देने की बात कही।उन्होने महिलाओं को शोषण के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का शोषण चाहे परिवार के लोग हो या कोई बाहरी तत्व हो खुलकर विरोध करें और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराएं।इसके लिए आयोग को भी शिकायत कर अवगत कराया जा सकता है।अन्याय सहन करना ठीक नहीं है।महिला आयोग महिलाओं के हित हेतु कटिबद्ध है।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर उनके उपयोगिता को जाना।इसके बाद म्योरपुर ब्लॉक परिसर में ही अमरुद के पौधे का रोपण किया।कार्यक्रम के दौरान रजपतिया, इंद्रावती, प्रभावती, गीता व सीमा की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ, जबकि आदित्य राज, छोटू, कृति, सोनी व शिवम का अन्नप्राशन हुआ।इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी।इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ सरोज सिंह, खंड विकास अधिकारी निरंकार मिश्र, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार, सुनील श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़, सुधीर कुमार, ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता जायसवाल,प्रेमचंद यादव,संतकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment