तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र – उत्तर प्रदेश
जनपद सोनभद्र के कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट ऐसोशिएसन से लगातार 23 वर्षों से निर्विरोध जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार शुक्ला को कोरोना काल में अपने अतुलनीय योगदान देने व संगठन के प्रति 30 वर्षों से निष्ठा पूर्वक काम करने के लिए उन्हे संगठन की ओर से कोरोना वारियर का प्रस्सति पत्र के साथ उत्तर प्रदेश फैडरेशन का सी•डब्ल्यू•सी सदस्य निर्वाचित किया गया.. विगत 29-30 अगस्त को ऑल इंडिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट ऐसोशिएसन द्वारा झांसी ओरछा पैलेस में आहुत कि गई बैठक में उन्हे पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया जिससे सोनभद्र व पूर्वांचल के दवा व्यवसायीयों में हर्ष व उत्साह है.. यह खबर मिलते ही बधाई संदेशों का ताता लगा है..।
कार्यक्रम में श्री अजय कुमार शुक्ला जी का सम्मान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री नीलकण्ठ तिवारी व राज्य मंत्री अतुल गर्ग जी ने किया… तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य के ड्रग कंट्रोलर श्री मनोज डोंगरा जी, उत्तर प्रदेश फैडरेशन के महामंत्री सुरेश गुप्ता जी व अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी जी, संगठन मंत्री श्री राकेश सिंह जी, झांसी के सांसद और बैद्यनाथ कपंनी के मुखिया श्री अनुराग शर्मा जी तथा झांसी के कमिश्नर श्री रमाशंकर पाण्डेय जी की उपस्थिति रही,,,।






