तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड
केतार प्रखंड क्षेत्र के आमवाडीह गांव के राशन कार्डधारियो ने बीडिओ सह एमओ मुकेश मछुआ को आवेदन देकर डीलर शोभनाथ विश्वकर्मा पर करवाई की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि हम सभी राशनकार्ड धारियो को राशन कार्ड अंकित सूची से कम राशन वितरण किया जाता है. साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला फ्री राशन में अत्यधिक मात्रा में कटौती प्रत्येक माह में की जाती है. इसका विरोध करने पर पोर्टल से राशन कार्ड से नाम हटाने की धमकी जी जाती है. वही दिसम्बर 2019 में एक माह का राशन गबन किया गया था. जिसकी जांच तत्कालीन एमओ द्वारा भविष्य में गलती नही करने की चेतावनी देकर छोड़ा था. लेकिन डीलर शोभनाथ विश्वकर्मा द्वारा विगत 6 सितम्बर 2021 को भी एक किवंटल गेंहू कालाबाजारी करते हुए पकडा गया था. जिसकी पुष्टि एमओ एवं थाना प्रभारी ने गेंहू जब्त कर की थी. फिर भी राशन उठाव किया जा रहा है. हम सब गरीबों का निवाला मारा जा रहा है.आवेदन देने वालों में राजनाथ राम, विमला देवी,सुनीता देवी, नागेंद्र राम, बाबूलाल प्रजापति, उपेंद्र राम, बासमती देवी,लल्लु प्रजापति सहित सैकड़ों कार्ड धारियों का नाम शामिल है.






