तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर।आइपीएफ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रेनुकूट-बीजपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने पत्र के माध्यम से बताया कि रेनुकूट बीजपुर मार्ग की जर्जर हालत में हैं।इस मार्ग में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आम आदमी को आवागमन में भीषण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी जर्जर हालत से आए दिन दुर्घटना होती रहती है।अभी प्रदेश सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान चलाया हुआ है लेकिन बीजपुर मार्ग को देखकर गड्ढा मुक्त करने की बात हवा-हवाई साबित हो रही है।आइपीएफ कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से तत्काल रेनुकूट बीजपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के की मांग की है।






