तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
नगर उंटारी ( झारखंड )
बंशीधर नगर उंटारी के प्रखंड परिसर में पंचायत समिति सदस्य आमरण अनशन पर बैठे जिनका अनशन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम व बहुजन समाज पार्टी के नेता ताहिर अशारी ने पंचायत समिति सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया ।
पंचायत समिति सदस्य नगर प्रखंड प्रमुख रविंद्र पासवान के द्वारा विभिन्न योजनाओं को पंचायत समिति सदस्यों के बगैर सहमति के 64 लाख की योजना को प्रत्येक पंचायत में पारित कर दिया गया ।
उप प्रमुख औधेश कुमार ने बताया कि बैठक का पणजी में सिग्नेचर घर घर जाकर करा कर बिना बैठक हम लोग के कराएं 64 लाख के योजना पास कर दिया ।
समिति के सदस्यों ने कहा की दो हजार बीस व दो हजार इकीस का योजना भी इसमें ले लिया गया है ।
इन सभी बातों को लेकर हम लोग 3 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है ।
अनशन पर पंचायत समिति सदस्यों से पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी द्वारा उनको प्रत्येक त्रह से सहयोग करने की बात कही साथ एसडीओ आलोक कुमार से फोन पर इनकी समस्या को निराकरण करने की बात कराई ।
कुछ समय बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ,श्रवन राम ने पंचायत समिति सदस्यों से बात किया और उनकी समस्या को निराकरण करने की बात कही एवं 21 की योजना अभी पारित नहीं किया जाएगा ।
इनके द्वारा पंचायती राज पदाधिकारी के पास पत्र लिखकर दिशा निर्देश की मांग की है।प्रखंड विकास पदाधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन को तोड़ने का निर्णय लिया ।सभी पंचायत समिति सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया गया ।






