आदिवासी टोला में सड़क नहीं रहने के कारण डोली खटोली पर जिन्दगी और मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
केतार – झारखण्ड

केतार के परती पंचायत के बक्साबांध टोला एक ऐसा आदिवासी गांव जहां लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों की सामना करना पड़ता है बक्सा बांध टोला के उर्मिला देवी,सहोदरी देवी,वीरेंद्र चेरो,सुंदर देव यादव ने बताया कि हमलोग को मिट्टी का दल दल नुमा सड़क रहने के कारण गांव में गाड़ी तो दूर पैदल चलना मुशकिल है, और इसी टोले में पोस्ट औपिस भी है जिससे हम लोग को बरसात के मौसम में पहाड़ के पानी बहने से और भी काफी परेशानी होती है गयांती देवी ने बताया कि बीमारी में डिलीवरी में हम लोग डोली खटोली के सहारे बड़ी मुश्किल से इलाज के लिए के कर जाना पड़ता है सड़क नहीं रहने के कारण इलाज समय पर नहीं होता है जिससे कई लोगों की मौत हो चुकी है वहीं बक्साबंध के संजय चेरो ने कहा कि हमलोग को इलाज के लिए तीन किलोमिटर डोली खटोली के सहारे परती केतार मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है सरकार से मांग करते हैं कि जितना जल्द हो सके रोड बनवाया जाय ताकि बच्चे स्कूल जा सकें या किसी भी हम आदिवासी समाज का इलाज के कारण जान न जा सके
मौके पर सुंदर देव यादव रामायण चेरो संजय चेरो अरावली चेरो सहोदरि देवी उर्मिला देवी मोहन चेरो लालजी चेरो सहित काफी संख्या में आदिवासी लोग उपस्थित थे

Leave a Reply