गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
बंशीधर – नगर उंटारी (झारखंड)
श्री बंशीधर नगर पंचायत सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रुप से नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी के बीच में साड़ी टी शर्ट इत्यादि का वितरण किया गया गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गांधी जी के विचारों को रखा गया तथा इस अवसर पर संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया गया नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बीते 3 वर्ष में नगर पंचायत में जो भी कार्य किए हैं वह देखने योग और धरातल पर साफ साफ दिखाई दे रहा है नगर पंचायत क्षेत्र को किस तरह से विकसित करना है यह हम सभी जनप्रतिनिधि तथा नगर पंचायत कर्मियों के बीच तालमेल के साथ ही हम सभी लोग श्री बंशीधर नगर पंचायत को सर्वागीण विकास की ओर ले चलने का यह चुनौती है जिसे हम पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पीसीसी पथ नाली स्ट्रीट सोलर लाइट पार्क बस स्टैंड टाउन हॉल मार्केट कंपलेक्स इत्यादि का निर्माण कराना हम सभी जनप्रतिनिधि व नगर पंचायत कर्मियों का एक जवाबदेही है इसको पूरी तरह से तत्परता के साथ समन्वय बनाकर 2022 तक इन सभी योजनाओं को लागू कर स्वच्छ नगर पंचायत सुंदर नगर पंचायत बनाना है उक्त कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लता देवी नगर प्रबंधक रवि कुमार सीएलटीसी आलोक नारायण नगर पंचायत कर्मी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.।

Leave a Reply