1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, सोनभद्र के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के आदेशानुसार एम. ए. प्रथम सेमेस्टर हिन्दी, समाज शास्त्र और राजनीति शास्त्र में प्रवेश हेतु दिनांक 01 अक्टूबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गया है।प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के वेबसाइट www.onlinebrdgpgc.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश संयोजक डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि प्रवेशार्थियों को मेरिट के आधार प्रवेश दिया जाएगा।एक वर्ष गैप पर 5 प्रतिशत तथा 2 वर्ष गैप पर 10 प्रतिशत अंक काटकर मेरिट का निर्धारण होगा। दो वर्ष से ज्यादा गैप वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।।उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी आरजू सिंह ने दिया।

Leave a Reply