तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र
सोनभद्र दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शिव मंदिर रामनगर पर आज सुबह 8 बजे रामनगर के युवा नौजवानों ने आगामी विजयदशमी दुर्गा पूजन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक बैठक आहूत की |जिसके दौरान सभी ने सर्वसम्मति से आगामी दुर्गा पूजा समारोह रामनगर समिति का अध्यक्ष पुनः सुजीत अग्रहरी को बनाया और वही महामंत्री के रूप में जितेंद्र उर्फ पीपी चंद्रवंशी को जिम्मेदारी दी गई ,बैठक के दौरान सभी नवयुवको ने अपने अपने विचार दुर्गा पूजा कार्यक्रम को लेकर रखें| जिसमें सभी ने अपने अपने पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बातों को रखा इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष सुजीत अग्रहरी ने सभी कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दुर्गा पूजन समारोह को मनाने हेतु अपने सुझाव रखें जिसके दौरान उन्होंने कहा कि अगले वर्ष करुणा वैश्विक महामारी के कारण संक्षिप्त रूप से पूजा कार्यक्रम किया गया था, इस बार जैसा सरकार का गाइडलाइन रहेगा उसके अनुरूप ही हम सब कार्यक्रम करेंगे हमारी समिति के द्वारा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा और सभी को यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे निरंतर आप लोगों के द्वारा प्रतिवर्ष दी जा रही है उसके लिए हम आभारी है|कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो ,इस दौरान सभी आए हुए युवाओं को समिति के दायित्व भी सौंपा, जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में सत्येंद्र कश्यप ,नितिन चंद्रवंशी, एवं कोषाध्यक्ष अमृत अग्रहरी ,अजीत अग्रहरी, सचिव रोहित कश्यप, गौरव उर्फ प्रिंस अग्रहरी, संरक्षक बबलू कश्यप ,शुभम जयसवाल, आनंद जायसवाल ,राकेश चंद्रवंशी ,पंकज अग्रहरि सहित अन्य युवा जनों को दायित्व सौंपी गई इस मौके पर रामनगर के प्रबुद्ध जन युवा जन सहित समिति के लोग उपस्थित रहे|






