दुद्धि क़स्बे में रही गांधी जयंती की धूम,याद किये गए राष्ट्रपिता –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र

आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर क़स्बे सहित आस पास के क्षेत्रों में धूम रही| सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर आज ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए जगह जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया|जहाँ राष्ट्र पिता मोहन दास करमचंद गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन कर उन्हें ज्यादा किया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया|क़स्बे स्थित तहसील मुख्यालय ,राजकीय इंटर कालेज , भाऊ राव देवरस पीजी कालेज , राजकीय बालिका इंटर कालेज , राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धनौरा , बीआरसी केंद्र , विकास खंड कार्यालय ,सहित परिषदीय स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया और गोष्ठियों के आयोजन किये गए|तहसील सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बारी बारी से प्रकाश डाला तथा उनके बताए हुए आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने और अपने प्रशासनिक कार्यों में अमल करने के बारे में अधीनस्थों को बताया और खुद के जीवन में इसे उतारने की संकल्प लिया| इससे पूर्व एसडीएम ने नगर पंचायत दुद्धी में गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान का निरीक्षण किया और क़स्बे में सफाई के मुक्कमल रखने के लिए नगर पंचायत कर्मियों को निर्देश दिए|
उधर कोतवाली दुद्धी में भी सीओ राम आशीष यादव ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और दोनों महापुरुषों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया|

Leave a Reply