आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा दशहरा को लेकर शक्तिनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

IMG-20211003-WA0023.jpg

त्यौहार में अगर कोई कानून तोड़ेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

सोनभद्र – शक्तिनगर

थाना परिसर मे रविवार साम को शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा की मौजूदगी मे दुर्गा पूजा,व,दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक थाना परिसर में संपन्न हुआ,इस बैठक मे आने वाले आगामी त्यौवहारो को लेकर शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाये और कोई समस्या न उत्पन्न हो इस पर विचार विमर्श करते हुए,मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे का त्योहार है,और इस त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये साथ ही, कोविड-19 के गाइडलाइन को देखते हुए त्यौहार को मनाएं, संक्रमण से बचाव के गाइड लाइन के तहत मनाने की अपील भी किए,जो लोग इसमे आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगें उसे बख्शा नही जायेगा।बैठक मे एसएचओ मिथिलेश कुमार मिश्रा ने कहां की पूजा कोविड-19 संबंधित शासन के निर्देश आदेश अनुपालन करें बिजली,मिस्त्री उपस्थित होना फायर इन्स्ट्रीग्यूसर का होना आवश्यक है,संबंधित बालू पानी साउंड की ध्वनि निर्धारित करें जिससे आमजन को परेशानी ना हो।उन्होने कहा के त्योवहार के मद्देनजर रखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से मुस्तैद एवं चाक चौबंद रहेगी।उन्होने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा के त्यौवहार मे गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नही जायेगा उनकी जगह सीधे सलाखों के पीछे होगी,इस बैठक में मौजूद रहे, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ग्राम प्रधान कोटा प्रमोद तिवारी ग्राम प्रधान खड़िया विजय गुप्ता उर्फ लाल बाबू गुप्ता ग्राम प्रधान चिल्काडांड़ हीरालाल सहित, एनटीपीसी,एनसीएल के आला अधिकारी,शक्तिनगर क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।।

About the Author

Leave a Reply