एनसीएल बीना में गांधी जयंती पर आयोजित की गई संगीत संध्या

IMG-20211003-WA0022.jpg

आजादी की अमृत महोत्सव के तहत भारतीय शास्त्रीय संगीत का हुआ आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज कुमार सोनी

बीना – सोनभद्र

भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के बीना क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर शास्त्रीय संगीत सन्ध्या का आयोजन किया गया ।

बीना संस्कार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएमडी एनसीएल श्री प्रभात कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपाथित रहे।
साथ ही एनसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) डॉ आनिंदय सिन्हा, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्री आर.एन. दुबे तथा निदेशक तकनीकी (परियोजना एवम योजना) श्री एस एस सिन्हा मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति लोगों की रुचि बढेगी ।भारत के अमृत महोत्सव के दौरान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद अहम है ।

कार्यक्रम के दौरान अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों पंडित विवेक देशमुख, पंडित पुष्कर देशमुख, श्री प्रसन्न जोशी एवं उनकी टीम ने शास्त्रीय संगीत व नृत्य तथा मधुर गजलें प्रस्तुत की। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

About the Author

Leave a Reply