शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा एक अभियुक्त को 6 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजें

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज सोनी/श्रवण यादव

शक्तिनगर – सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुद्वारा मार्केट शक्तिनगर के पास से 1 नफर अभियुक्त चन्दन कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता निवासी कनपुरा थाना रमना जिला गढ़वा झारखण्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 बैग में कुल-6.6 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज गया ।
जेल गया युवक का नाम चन्दन कुमार गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता निवासी कनपुरा थाना रमना जिला गड़वा झारखण्ड का बताया गया,गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मौजूद रहे,उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य,का0 विकाश मिश्रा का0 सुमित कुमारपटेल,का0चा0 अम्बुज तिवारी थाना शक्तिनगर सोनभद्र,।।

Leave a Reply