तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जनरल हेल्थकेयर नर्स निःशुल्क प्रशिक्षण योजना के तहत 70 जनजाति बालिकाओं को भारतीय समाज कल्याण एवं विकास संस्था के तत्वाधान में क्षेत्र के शिक्षित ग्रामीण बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर उनके रोजगार के अवसर के लिये आज दुद्धी क़स्बा स्थित डीआर पैलेश सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 70 जनजाति बालिकाओं को आज दुद्धी विधायक हरिराम चेरों ने सभी बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मान बढ़ाया।क्षेत्रीय विधायक ने प्रमाण पत्र देने के बाद मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर क्षेत्र के गरीब आदिवासी मेघावी छात्र छात्राओं को हुनर मन्द बनाने के लिए कार्यक्रम चला रही है शासन ने तमाम योजनाएं खोल दी हैं।इससे पढ़े लिखे गरीब आदिवासी मेघावी छात्र छात्राएं रोजगार परख शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार परख कार्यो की ओर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं क्षेत्र के होनहार युवा तेजी से आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पा रहे हैं।और स्वावलंबी बन रहे हैं और आत्म निर्भर बन रहे हैं।श्री चेरों ने कहा कि समाज के हर तपके के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं और प्रशिक्षण देकर छात्र छात्राओं को रोजगार और व्यवसाय से जोड़ रही हैं।ताकि देश के युवा वर्ग के हर हाथ को रोजगार मिले, साथ ही कहा कि रोजगार के क्षेत्र में सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाकर सभी तपके के लोगो को लाभ दे रही हैं।आज योगी सरकार के शासन काल मे लाखों बेरोजगार युवक रोजगार के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।शासन द्वारा इनके लिए शीघ्र ही कई तकनीकी योजनाएं चलाए जाएंगे।ताकि बेरोजगार को रोजगार मिल सके।इसके पूर्व दुद्धी विधायक हरिराम चेरों ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।ततपश्चात भारतीय समाज कल्याण एवं विकास संस्थान जनजाति के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुती कर सब का मन मोह लिया ।इस मौके पर डॉ नविंद्र कुमार,डॉ अनिता,डॉ गौरव,विशाल जायसवाल,सलीम खान,वन्दना सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजुद रहे।कार्यक्रम का संचालन अरुणा मिश्रा ने किया।






