घघरी के जंगल मे चोरो ने लगाया सेध ,तीन सागौन के पेड हुए गायब –

इलेक्ट्रिक आरे का इस्तेमाल की गयी पेड़ की कटाई,वन विभाग मूक दर्शक बना।

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
वन रेंज के डुभा व घघरी के जंगलो मे बेस कीमती सागौन की लकडिय़ों पर माफियाओं की नजर रहती है और वह मौके की तलाश मे लगे रहते है।मौका मिलते ही सागौन का पेड काट ले जा रहे है।शुक्रवार की रात मे अवैध कटान मे लिप्त लोगो ने तीन सागौन के पेड़ो को निशाना बना लिया वही वन विभाग मूक दर्शक बना रहा।समाचार लिखे जाने तक वन माफिया वन विभाग की गिरफ्त मे नही मिले।

बभनी वन रेज के डुभा घघरी के जंगल से शुक्रवार की रात वन माफियाओं ने तीन सागौन के पेड काट लिया।मौके पर देखने से पता चला कि इलेक्ट्रिक मशीन के प्रयोग से पेड़ो की कटान की गयी।वही।सड़क के किनारे होने के कारण मामले की जानकारी आग की तरह गांव मे फैल गयी।आनन फानन मे वन विभाग खामियों को छुपाने के लिए जेसीबी से सुरक्षा खाई तो खुदाई करायी ही साथ ही कटे पेड़ो कर मिट्टी डाल छुपा भी दिया गया।डुभा घघरी वन क्षेत्र ऐसा है कि सागौन की बेस कीमती लकड़ियों के लिए जाना जाता है।वन विभाग सुरक्षा की दृष्टी से सघन पहरा लगाए रहता है लेकिन बावजूद इसके वन विभाग की आंख मे धुल झोक कर माफियाओं ने शुक्रवार की रात तीन सागौन के विशाल पेड को निशाना बना दिया और पेड लेकर रफ्फूचक्कर भी हो गयी।सुत्रो की माने तो मामले के बावत वन विभाग जगह जगह छापेमारी करने मे लगा हुआ है।लेकिन अभी तक सुराग नही लगा।

मामले की जानकारी मिली है पेडो की कटान करने वालो की तलाश हो रही सख्त कार्यवाही किया जाएगा।
अवध नारायण मिश्रा
वन क्षेत्राधिकारी बभनी।

About the Author

Leave a Reply