जिलाधिकारी आवास के पास करेंट प्रवाहित एक भैंस की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आएदिन बेजुबानों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर जिलाधिकारी आवास के पास करेंट प्रवाहित छरकी के जद में आने से एक भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह आंखों में आंसू लिए बिजली विभाग को कोसते रहे।
मालूम हो कि नगर के सिकंदरपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह यादव की भैंस चरने के लिए घर से निकली थी। चरचे-चरते दोपहर में करीब डेढ़ बजे शास्त्री नगर में स्थित जिलाधिकारी आवास के पास पहुंच गई। वहां बिजली के खम्भे में लगे करेंट प्रवाहित छरकी की जद में आने से तड़पकर उसकी मौत हो गई। दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया। मृत भैंस नगर पड़ते ही पशु पालक की आंखों से आंसू बहने लगा। उसने इसकी सूचना चिकित्सक को दी। पशुपालक ने बताया कि पिछले दो दिनों से बारिश की वजह से भैस घर से बाहर नहीं निकली थी। आज मौसम सही होने पर उसे चरने के लिए खूंटा से खोला था। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई।

Leave a Comment