क्षेत्र पंचायत सदस्य के संगठन विस्तार की बैठक

image_editor_output_image-1238578181-1633275200575.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
राजगढ़ – मनोज पटेल
विकासखंड राजगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक खोराडीह पूर्व ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सिद्धनाथ की दरी पर रविवार को संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समान रूप से कार्य दिया जाएगा बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। तत्पश्चात उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों ग्राम प्रधानों सिद्धनाथ की दरी के सुरम्य वातावरण में बाटी चोखा एवं खीर का आनंद लिया।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, मंटू शर्मा, उत्कर्ष मोर्या, बाबू नंदन सिंह ,विजय शंकर सिंह, धीरज सिंह, भोला सोनकर, वंदना सिंह, नंदलाल ,राजकुमार सहित करीब 6 दर्जन की संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य गण एवं पूर्व प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान ओमप्रकाश सिंह, कमलेश पाल, मुन्नर सिंह उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply