जल नल योजना हो रहा है साबित हाथी का दांत मर्चवार में –

PHOTO_COLLAGE1633275328632.png

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
बंशीधर – नगर उंटारी (झारखण्ड)

बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत नरही पंचायत के मर्चवार ग्राम में सरकार के महत्वकांक्षी योजना जल नल योजना हो रहा है हाथी का दांत साबित हो रहा है।
जल नल योजना के अंतर्गत मर्चवार में पूर्व में लगे जल टावर से दश — दश घरों में जल नल के कनेक्शन पाइप लगाकर घर में लगाने की योजना को जैसे-तैसे किया गया है।जिसे लाभार्थी को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है l
किसी का नल घर से बाहर लगा दिया गया है तो किसी का खेत के लगा दीया है ।
किसी का नल कनेक्शन भी नहीं किया गया यहॉ तक की थोड़ी सी जमीन खुदाई कर जैसे तैसे पाइप लगाकर कनेक्शन कर दिया गया है ।उस पर वाहन चला जाए तो पाइप टूट जाएगा ।
दो जगह पर लगे टावर जल का दश – दश घरो में दिए गए नल से किसी के घर में पानी आ रहा है ।
किसी के घर में पानी नहीं मिल पा रहा है बड़ी मुश्किल से दो चार घरों में जिस का घर ढलान पर पड़ता है उनके नल में पानी आ रहा है बाकी लोग अपने नल को देखते रहते हैं
गांव में भ्रमण के दौरान सुदामा पाल की पत्नी मीना देवी ने बताया कि मेरा नल लगा हुआ है परंतु उसमें कनेक्शन नहीं किया गया है l जिससे पानी हमको नहीं मिल पा रहा है l
रेखा देबी द्वारा कहा गया नाम के मेरे घर में नल लगाया है बमुश्किल दोपहर में एक दो बाल्टी पानी आ पाता है l
जब सब लोग अपना नल बंद कर देते हैं ।
नल लगाने आए ठेकेदार और मिस्त्री द्वारा जैसे तैसे नल लगा कर वह खानापूर्ति कर यहां से निकल पड़े
इसमें भी यहां के जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से ऐसा हुआ है l इसलिए प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर उंटारी एवं सरकार से मांग करते हैं कि इसकी जांच करा कर गरीब जनता को बेवकूफ बनाने वाले पर कारवाई की जाए ताकी सरकार के महत्वकांक्षी योजना धरातल पर उतर सके।

About the Author

Leave a Reply