तिहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा

IMG-20211004-WA0064.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला

सोमवार की सुबह पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंच गई। जब इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश हुआ तो हर कोई दंग रह गया। असल में प्रेम किशोर के दो दोस्त एटा निवासी गौरव और मंधना निवासी हिमांशु उसके साथ बहुत साल पहले गुड़गांव में रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार को दोनों दोस्त प्रेम के घर पहुंचे और बताया के उन्हें नौकरी के सिलसिले में दिल्ली जाना है और उनकी ट्रेन छूट गई है। ऐसे में उन्होंने उसके घर रात गुजारने की बात कही। इस पर प्रेम किशोर राजी हो गया। देर रात खाना खाने के बाद जब प्रेम किशोर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो गए तो दोनों दोस्तों ने सबसे पहले प्रेम किशोर को सोते में ही दबोच लिया और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसी बीच नैतिक जग गया तो दोनों हत्यारोपितों ने उसके सिर पर राड मारकर उसे घायल कर दिया इसके बाद दोनों ने प्रेम किशोर की हत्या कर दी। हालांकि प्रेम किशोर ने बचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका सबसे आखिर में तीनों ने ललिता देवी को भी बंधक बनाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों लूटपाट के इरादे से ही प्रेम किशोर के घर आए थे। बताया यही जा रहा है कि दोनों को इस बात का विश्वास था कि प्रेम किशोर के घर मोटी रकम मिलेगी, लेकिन वहां बहुत अधिक पैसा उन्हें नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद एक पैदल ही घर से निकला, जबकि दूसरा बाइक लेकर। पुलिस को यह सफलता सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिली है। हालांकि पुलिस ने अभी इस प्रकरण में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है, आरोपितों से पूछताछ चल रही है देर शाम पुलिस इस मामले काे लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।पहचान न खुले इसलिए पूरे परिवार को खत्म कर दिया।दोनों आरोपितों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने तीनों हत्याएं इस डर से कीं कि अगर कोई भी जीवित बचा तो वह उनकी पोल खोल देगा, पुलिस उन तक पहुंच जाएगी। ऐसे में उन्होंने सभी की हत्या करने का फैसला लिया।

About the Author

Leave a Reply